हरियाणा के विस मतदाताओं को 30 को विशेष वैतनिक अवकाश

538

शिमला, 19 अक्टूबर। हिमाचल सरकार के एक प्रवक्ता ने कल बताया कि हरियाणा के 46 ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश में कार्य करने वाले हरियाणा राज्य के पंजीकृत मतदाताओं को 30 अक्टूबर को विशेष वैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। दैनिकभोगी कर्मचारियों के लिए भी विशेष वैतनिक अवकाश होगा।
हरियाणा राज्य के मतदाता जो हिमाचल प्रदेश में कार्यरत हैं और हरियाणा के 46 ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने के अधिकारी हैं, उनको संबंधित अधिष्ठाता अधिकारी से मतदान करने का प्रमाण-पत्र प्राप्त करना होगा और उसे प्रस्तुत करने पर कर्मचारी को विशेष वैतनिक अवकाश/विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जा सकता है।

राज्य में इस साल आए डेंगू के 257 मामले

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here