हिमराल ने की सूक्खू सरकार की सराहना

277

शिमला, 17 अप्रैल। राज्य सहकारी बैंक के निदेशक और प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के लोगों को अपने भवनों के एटिक छत की ऊंचाई बढ़ाने की एक बड़ी सौगात दी है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
आवसीय घरों में एटिक फ्लोर की ऊंचाई 2.7 से बढ़ाकर 3.05 मीटर की अनुमति से टीसीपी के तहत नगर निगम की परिधि में आने वाले सभी भवन मालिकों को बहुत बड़ी राहत हैं। इस निर्णय से लोग अपने एटिक के छत की ऊंचाई बढ़ाकर इस का प्रयोग एक कमरे के तौर पर कर सकेंगे।
हिमराल ने एक बयान में कहा कि यह निर्णय प्रदेश सरकार की जन हितैषी सोच का ऐतिहासिक पग है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से शिमला जैसे शहर में जिनके भवन इस आधार पर नियमितीकरण के लिए अधर में लटके थे उन भवन मालिकों को बहुत बड़ी राहत है और यह सुक्खू सरकार का लोगों को हिमाचल दिवस का बहुत बड़ा तोहफा हैं।
हिमराल ने भाजपा के उन नेताओं को आड़े हाथ लिया है जो सरकार के इस निर्णय को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश सरकार के जनहित के फैसलों का स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने उन्हें सत्ता से बाहर इसीलिए किया है कि उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल में लोगों के उत्थान के लिए कोई भी कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा है कि आगे आने वाले समय में ओर भी जनहित के फैसले सुक्खू सरकार लेगी। उन्होंने इस बड़ी राहत के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पूरी कैविनेट का आभार जताया है।

तेज रफ्तार वाहन ने पीडब्‍ल्‍यूडी कर्मी को रौंदा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here