मिंजर महोत्सव का विधिवत समापन, मुख्यमंत्री ने शोभा यात्रा में भाग लिया

278

चंबा, 30 जुलाई। सप्ताहभर चलने वाले चंबा के अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव का आज विधिवत समापन हुआ। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समापन समारोह के अवसर पर अखण्ड चंडी महल से मंजरी बाग तक निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया और पारंपरिक मान्यता अनुसार रावी नदी में मिंजर प्रवाहित किया।
मुख्यमंत्री ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित स्थानीय लोगों, नाट्य दलों, बजंतरियों, पुलिस व गृह रक्षक बैंड और पर्यटकों के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा की अगवानी की। उन्होंने लाल कपड़े में बंधे नारियल, सिक्के और फल इत्यादि से तैयार मिंजर रावी नदी में प्रवाहित किया।
इससे पहले, ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐतिहासिक चंबा चौगान में कुश्ती मुकाबले देखे और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक भवानी सिंह पठानिया, केवल सिंह पठानिया, नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी व ठाकुर सिंह भरमौरी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमित भरमौरी और उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन भी शोभा यात्रा में शामिल हुए।

राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चंबा के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए 160 करोड़ जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here