सेना में भरे जाएंगे महिलाओं के 100 पद

824

ऊना, 5 जून। भारतीय थल सेना में महिला सेना पुलिस के 100 पद भरे जाएंगे। जिला सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि सेना पुलिस भर्ती हेतु महिला अभ्यार्थी 6 जून से लेकर 20 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि ये भर्ती रैली अंबाला, लखनऊ, जबलपुर, बेलगांव, पुणे और शिलांग में आयोजित करवाई जाएगी।
भर्ती रैली के लिए अभ्यार्थी को प्रवेश पत्र पंजीकृत ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण विभाग ऊना के दूरभाष नंबर 226090 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की अधिकारिक बेवसाइट के माध्यम से भी आवेदन कर सकती हैं। https://joinindianarmy.nic.in/

आयु सीमा : 17.5 से 21 वर्ष।
शैक्षिक योग्यता : 10वीं पास (45 फीसदी अंकों या C2 ग्रेड के साथ)

शारीरिक दक्षता परीक्षा : 1.6 किमी की दौड़ 7 मिनट 30 सेकंड में।
शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के जरिए लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। इसके बारे में अभ्यर्थियों को बाद में सूचित किया जाएगा।

भर्ती नोटिफिकेशन देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

747_1_women_MP_rally_notification_-_28_May_2021

 

युवाओं को लॉजिस्टिक स्किल क्षेत्र में रोजगार के अवसर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here