सदैव पत्रकारिता के लिए समर्पित रहे चंदर शर्मा

411

शिमला, 4 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज वरिष्ठ पत्रकार चंदर शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। शर्मा का रविवार रात करीब 9 बजे मोहाली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया था। शर्मा शिमला जिले से संबंध रखते थे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि चंदर शर्मा सदैव पत्रकारिता के लिए समर्पित रहे और उन्होंने अपनी व्यावसायिक प्रतिबद्धता को बनाए रखा। वे कई युवा पत्रकारों के लिए एक प्रेरक भी रहे।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

नहीं रहे हिमाचल प्रदेश की पत्रकारिता के पुरोधा चंदर शर्मा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here