मिट्टी कटान व जलभराव से प्रभावित हुई रेल सेवा

424
file photo

बरेली, 21 अक्टूबर। इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम-रामपुर रेल खंड में मिट्टी का कटान व जल भराव के कारण कई गाडि़यों संचालन में संशोधन किया गया है।
रेलवे के प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार निम्न गाडि़यों के संचलन में आंशिक संशोधन किया गया हैः
– 05013/05014 काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक लालकुआं-जैसलमेर-लालकुआं के मध्य चलाई जाएगी। यह गाड़ी लालकुआं-काठगोदाम-लालकुआं के मध्य निरस्त रहेगी।
इसके अतिरिक्त 21 अक्टूबर से निम्न गाडि़यों को निर्धारित मार्ग एवं समय पर काठगोदाम से चलाया जा रहा हैः-
– 02039/02040 नई दिल्ली-काठगोदाम-नई दिल्ली विशेष गाड़ी।
– 03019/03020 हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा विशेष गाड़ी।
– 04125/04126 देहरादून-काठगोदाम-देहरादून विशेष गाड़ी।
– 05043/05044 लखनऊ जं.-काठगोदाम-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी।
– 04690/04689 जम्मूतवी-काठगोदाम-जम्मूतवी विशेष गाड़ी।
– 04667/04668 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी।
– 02091/02092 काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी।

जानें, भारी बारिश की वजह से कौन-कौन सी ट्रेनें हुईं रद्द

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here