पटेल जयंती पर रेलवे कर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ

1253

बरेली, 31 अक्टूबर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज भारत सरकार के प्रथम गृह मंत्री एवं अखंड भारत के निर्माता सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर रेलवे स्टेडियम, रोड नं. 4, इज्ततनगर में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा परेड का आयोजन भी किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने अधिकारियों, कर्मचारियों, जवानों एवं खिलाडि़यों को राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई कि ’’मैं सत्यनिष्ठा शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूं।’’
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबधंक (इंफ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, अपर मंडल चिकिस्ता अधीक्षक डा. ए.ए. खान, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पांडे, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी नीतू सहित मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों, जवानों एवं खिलाडि़यों ने भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन द्वारा किया गया।

पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here