जवाली, फतेहपुर व इंदौरा में आनंद शर्मा का विशाल जनसमूह ने किया स्वागत

152
जवाली, फ़तेहपुर और इंदौरा में आनंद शर्मा का विशाल जनसमूह ने किया स्वागत

जवाली (कांगड़ा),13 मई। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा का जवाली, फतेहपुर और इंदौरा में भारी भीड़ ने स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार ने जवाली में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य के रूप में आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश और खासकर कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र में कई योजनाएं दीं थी। प्रदेश व जिले के विकास में उनके योगदान के लिए चंद्र कुमार ने उनका आभार व्‍यक्‍त किया और भरोसा दिलाया कि कांगड़ा-चंबा की जनता एक राष्‍ट्रीय स्‍तर के नेता को चुनाव मैदान में पाकर गद्गद है और आनंद शर्मा को भारी मतों से जीताकर लोकसभा भेजने जा रही है।

फतेहपुर के विधायक और हिमाचल प्रदेश सरकार के योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी पठानिया ने फ़तेहपुर के लोगों से फ़तेहपुर के विकास के लिए आनंद शर्मा को वोट देने की अपील की। वहीं इंदौरा विस क्षेत्र के विधायक मलेंदर राजन ने अपने संबोधन में क्षेत्र की जनता को स्‍मरण करवाते हुए कहा कि आंनद शर्मा ने इंदौरा के लोगों के लिए औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया था, जहां आज पेप्सी कंपनी ने हिंदुस्तान का सबसे बड़ा बॉटलिंग प्लांट स्‍थापित किया है।

इस दौरान आनंद शर्मा ने अपने संबोधन में जवाली, फतेहपुर और इंदौरा की जनता से अपील करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन देश में सरकार बनाने जा रहा है और कांगड़ा-चंबा की जनता ने उन्‍हें चुन कर संसद में भेजा तो वे इस क्षेत्र के विकास के लिए प्राथमिकता से कार्य करेंगे। उन्‍होंने कांगड़ा और चंबा जिलों के लिए प्रस्‍तावित योजनाएं भी गिनाईं और कहा कि वे इन योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करेंगे।

उन्‍होंने कहा कि वे शिमला के रहने वाले हैं और हिमाचली है, मगर भाजपा के लोग क्षेत्रवाद से ग्रस्‍त होकर गलत बयानी कर रहे हैं। वहीं भाजपा के कई नेता और यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने राज्‍य को छोड़ कर दूसरे राज्‍य में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि आज देश जो प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है इसमें कांग्रेस का सबसे बड़ा योगदान हैं। कांग्रेस ने सत्‍ता में रहते हुए देश के विकास में जो कार्य शुरू किए उनके ही परिणाम स्‍वरूप यह संभव हो पाया है, मगर भाजपा के नेता और प्रधानमंत्री इसका झूठा श्रेय लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here