स्मारिका के प्रकाशन के लिए मांगी निविदाएं

645

बिलासपुर, 19 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के अतिरिक्त उपायुक्त एवं अध्यक्ष स्मारिका प्रकाशन समिति तोरूल रवीश ने बताया कि 24 से 27 अक्टूबर तक गोविंद सागर झील में राष्ट्रीय जल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी गतिविधियों को संयोजित करने के लिए स्मारिका के प्रकाशन हेतु निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति निविदा स्वयं या डाक द्वारा सीलबंद लिफाफे में जिला भाषा अधिकारी जिला बिलासपुर के कार्यालय संस्कृति सदन, चंगर सेक्टर, नजदीक सर्किट हाउस, जिला बिलासपुर-174001 में 21 अक्टूबर को सुबह 11 बजे तक पहंुच जानी चाहिए। निविदाएं 21 अक्टूबर को 12 बजे अतिरिक्त उपायुक्त एवं अध्यक्ष स्मारिका प्रकाशन समिति के समय खोली जाएंगी।
उन्होंने बताया कि स्मारिका का आकार 18х22 इंच होना चाहिए, शीर्षक पेज कला कागज पर चार रंगों, आर्ट गैलेरी कागजों का प्रयोग केवल संदेशों और चित्रों के लिए ही किया जाएगा, प्रत्येक विषय नक्शा कागज पर मुद्रित किया जाएगा, स्मारिका 35-40 पृष्ठ की होगी तथा कम से कम 150 प्रतियां आवश्यक तौर पर तैयार की जाएंगी, कागज का नमूना संलग्न किया जाना अनिवार्य है तथा विज्ञापन स्मारिका के मध्य में प्रकाशित होंगे।
उन्होंने बताया कि स्मारिका प्रकाशन का कार्य संतोषजनक व गुणवता वाला होना चाहिए अन्यथा निविदादाता को भविष्य के लिए प्रकाशन संबंधी निविदा डालने से वंचित कर दिया जाएगा। इस उद्देश्य हेतु किसी भी प्रकार की अग्रिम राशि देय नहीं होगी तथा न्यूनतम निविदा प्रदाता या स्वीकृत फर्म को 26 अक्टूबर को 12 बजे तक मुद्रित स्मारिका की प्रतियां जिला भाषा अधिकारी एवं सदस्य सचिव प्रकाशन समिति को देनी होगी।
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त एवं अध्यक्ष स्मारिका प्रकाशन समिति को बिना कोई कारण बताए किसी भी निविदा या समस्त निविदाओं को अस्वीकृत करने का अधिकार होगा।

हिप्र में बदल रही किसानों की तकदीर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here