चारों उप चुनावों में कांग्रेस का परचम, भाजपा प्रत्याशी नीलम की जमानत जब्त

839

शिमला, 2 नवंबर। हिमाचल प्रदेश में हुए चारों उप चुनावों में आज कांग्रेस ने भाजपा को हरा दिया। राज्य में एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए 30 अक्टूबर को उप-चुनाव हुए थे। मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने जीत हासिल की। वहीं, जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की नीलम सरैक की जमानत जब्त हो गई।
मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए हुए उप-चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह विजयी रहीं जिन्हें 3,69,565 मत प्राप्त हुए। भाजपा के उम्मीदवार ब्रिगेडियर खुशहाल चंद ठाकुर को 3,62,075 मत, राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की अम्बिका श्याम को 3617, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के मुंशी राम ठाकुर को 1262 जबकि निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार को 1119 और सुभाष मोहन स्नेही को 1772 मत प्राप्त हुए।
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी के भवानी सिंह पठानिया ने जीत हासिल की। उन्हें 24449 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 18660, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के पंकज कुमार दर्शी को 375 तथा निर्दलीय प्रत्याशी डा. अशोक कुमार सोमल को 295 और डा. राजन सुशांत को 12,927 वोट हासिल हुए।
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी के रोहित ठाकुर ने सर्वाधिक 29,955 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। भाजपा की नीलम सरैक को 2644, निर्दलीय प्रत्याशी चेतन सिंह बरागटा को 23,662 और सुमन कदम को 170 मत प्राप्त हुए।
अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी के संजय अवस्थी ने विजय प्राप्त की जिन्हें 30790 वोट मिले भाजपा के रतन सिंह पाल को 27570 जबकि निर्दलीय जीत राम को 547 मत प्राप्त हुए।

50-अर्की विस में कांग्रेस के संजय अवस्थी ने बाजी मारी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here