रामनगर, 17 जून। रामनगर निवासी चंद्रशेखर खुल्बे का पीपल पानी 19 जून को दोपहर 12 बजे होगा। 46 वर्षीय चंद्रशेखर खुल्बे भाजपा नेता अशोक खुल्बे का छोटा भाई था।
उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर के ढिकुली निवासी चंद्रशेखर खुल्बे का निधन 8 जून को हुआ था। चंद्रशेखर सुबह-सुबह होटल से घर लौट रहे थे तभी उनका पैर फिसल गया था और उनका सिर एक पत्थर से टकरा गया था। सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से उनकी मौत हो गई थी। चंद्रशेखर खुल्बे नव जन शक्ति संगठन के संस्थापक दीपक खुल्बे के चचेरे भाई थे। चंद्रशेखर का अशोक के अलावा एक बड़ा भाई कैलाश खुल्बे भी है।