श्यामू खाटू के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

374

नई दिल्ली, 14 नवंबर। न्यू कोंडली में आयोजित श्री श्याम वार्षिक संकीर्तन महोत्सव में श्रद्धालु श्याम खाटू के मधुर भजनों पर देररात तक झूमते रहे। श्याम के अलौकिक दरबार में अपने इष्ट के साक्षात् दर्शन की अनुभूति कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
भजन गायक प्रदीप पुष्प, मयूर रस्तोगी, विशाल शैली, संजय खेमका, रीता भारती, साक्षी मिश्रा और दौलत राम के मधुर कंठों से निकली भक्ति की रसधारा का श्रद्धालुओं ने रसपान किया।
महोत्सव का आयोजन श्री श्याम कीर्तन परिवार द्वारा किया गया। महोत्सव में श्याम खाटू का भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं की आंखों में समा गया। श्याम खाटू को छप्पन भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। महोत्सव का आयोजन श्यामलीन श्याम बहादुर जी महाराज और श्यामलीन आलू सिंह जी महाराज के आशीर्वाद से शक्ति सिंह चौहान व सुरेश चंद्र गुप्ता के सानिध्य में किया गया। महोत्सव में ईस्ट दिल्ली की डीसीपी प्रियंका कश्यप, साउथ ईस्ट दिल्ली के एसडीएम अजय चतुर्वेदी, कल्याण पुरी के एसीपी एमके मीणा, न्यू अशोक नगर के एसएचओ संजय नियोलीया और मयूर विहार के टीआई प्रवीण कुमार मुख्य अतिथि थे। मंच संचालन राजीव गोयल ने किया।
श्री श्याम कीर्तन परिवार रोजाना गऊग्रास के लिए क्षेत्र में सेवा रिक्शा चलाता है। संस्था द्वारा नोएडा मोड पर निःशुल्क जल सेवा की जाती है। संस्था मात्र 10 में रोजाना दोपहर को शुद्ध स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध करवाती है। इसके अलावा संस्था महीने के हर दूसरे सोमवार को प्राचीन शिव मंदिर शाम 7 बजे से कीर्तन का आयोजन करती है।

आस्था-हर्षोल्लास के साथ निकली मां नंदा सुनंदा की कलश यात्रा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here