ठाकुर ने उत्तराखंड के सीएम को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

531

शिमला, 20 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुई लोगों की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर बात की और संकट के इस समय में हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

आश्विन नवरात्र मेले में 58500 भक्तों ने किए माता बालासुंदरी के दर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here