कर्मचारी, पैंशनर्स और बेरोजगार भाजपा के साथ

1266

शिमला, 17 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्‍यक्ष गोपालदास वर्मा ने घोषणा की कि हिमाचल प्रदेश में हो रहे उप चुनावों में कर्मचारी, पैंशनर्स श्रमिक, युवा बेरोजगार भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवारों का समर्थन करेंगे और उन्हें जिताने के लिए प्रचार भी करेंगे।
वर्मा ने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन पार्टी है और जब-जब भी कांग्रेस की सरकारें थीं तब-तब कर्मचारियों का जमकर उत्‍पीड़न हुआ। कर्मचारियों, पैंशनरों की मांगे लागू नहीं की गईं। पूर्व मुख्‍यमंत्री स्‍वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम पर कांग्रेस को वोट मिलने वाले नहीं हैं, क्‍योंकि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारी नेताओं को नौकरी से डिसमिस किया था। कांग्रेस का प्रदेश में अब कोई जनाधार नहीं है। कर्मचारियों के भारी विरोध का सामना कांग्रेस को करना पड़ेगा। वर्मा ने कहा कि चुनाव से पहले विधायक विक्रमादित्‍य ने कर्मचारियों और पैंशनरों के खिलाफ बयान देकर तहलका मचा दिया कि जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो चुन-चुन कर दूरदराज के इलाके दिखाएंगे। विक्रमादित्‍य सिंह की माता प्रतिभा सिंह जो मंडी संसदीय क्षेत्र से उम्‍मीदवार है, ने भी फौजियों के खिलाफ बयान देकर उनको कांग्रेस के खिलाफ कर दिया है। गोपालदास वर्मा ने कहा कि अब प्रदेश में रजवाड़ाशाही नहीं चलने दी जाएगी। उन्‍होंने दावा किया कि प्रतिभा सिंह मंडी लोकसभा सीट दो लाख वोटों से हारेंगी। वर्मा ने कहा कि मुख्‍यमंत्री जय राम ठाकुर ने सरकार बनते ही कर्मचारियों को 21 फीसदी अंतिम राहत देकर करेाड़ों रुपये के लाभ दिए थे। साढ़े तीन साल में एक भी कर्मचारी का उत्‍पीड़न नहीं किया। जयराम ठाकुर नेक इंसान हैं। इस कारण कर्मचारी उनके साथ हैं।

बिना तलाक दिए सौहर दूसरी बीवी लेकर पहुंचा घर, इंसाफ को अफसरों के चक्कर काटती रही जीनत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here